{"_id":"65a7fb326208166fe7058915","slug":"theft-in-two-hardware-shops-in-dineshpur-udham-singh-nagar-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में लाखों की चोरी: शटर का ताला तोड़कर दो दुकानों को बनाया निशाना; CCTV में कैद तीन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में लाखों की चोरी: शटर का ताला तोड़कर दो दुकानों को बनाया निशाना; CCTV में कैद तीन चोर
Wed, 17 Jan 2024 09:45 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:45 PM IST
सार
ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में चोरों ने दो हार्डवेयर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिया। चोरी की घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिनेशपुर में चोरों ने दो हार्डवेयर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये और सामान चुरा लिया। चोरों की गतिविधियां दोनों दुकारों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान स्वामियों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मटकोटा मार्ग पर नेताजीनगर गांव के पास सड़क किनारे स्थित कुलदीप सिंह खोलिया की बजरंगी हार्डवेयर कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सेंटर की दुकान है। मंगलवार की आधी रात शटर का ताला तोड़ चोर भीतर घुसे और गल्ले का ताला तोड़ 30 हजार रुपये और एक लाख 20 हजार रुपये के सामान चोरी कर लिया। इसे बाद चोरों ने चण्डीपुर सड़क किनारे स्थित सुभाष साना की साना सीमेंट स्टोर के शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: CBI ने आरपीएफ चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते पकड़ा, दो हजार रुपये के साथ दिनेश गिरफ्तार
विज्ञापन
बुधवार की सुबह दोनों दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। दुकान के बाहर और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन चोर कैद हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में दोनों दुकानों के भीतर गल्ले को तोड़ने वाला एक ही व्यक्ति नजर आ रहा है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा।