फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Street vendors in Rudrapur to get a dedicated marketplace; will be able to conduct business freely

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगा बाजार, खुलकर कर सकेंगे कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Street vendors in Rudrapur to get a dedicated marketplace; will be able to conduct business freely
रुद्रपुर। शहर के स्ट्रीट वेंडरों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बाजार मिलेगा और वे खुलकर कारोबार कर सकेंगे। नगर निगम चार नवंबर से गांधी पार्क में दिवाली मेले का आयोजन करने जा रहा है। मेले का नाम प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वदेशी दीपावली मेला रखा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पहल की है। गांधी पार्क में लगने वाले इस मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें स्ट्रीट वेंडर दीये, मूर्तियां, सजावटी सामान, हस्तनिर्मित उत्पाद, कपड़े और खाने-पीने के स्टॉल लगा सकेंगे। मेले में केवल स्वदेशी उत्पादों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मेले में स्टॉल लगाने के लिए वेंडरों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। मेले में आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग, लाइटिंग और सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी। यह मेला धनतेरस तक चलेगा। इससे वेंडरों को अच्छी कमाई का मौका मिलेगा और शहरवासियों को एक ही जगह स्वदेशी सामान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रधानमंत्री के स्वदेशी मंत्र को बढ़ावा देने और स्ट्रीट वेंडरों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए यह मेला लगाया जा रहा है। इससे वेंडर सम्मान के साथ कारोबार कर सकेंगे। - विकास शर्मा, मेयर

--
मेले के लिए तैयारियां चल रही हैं। गांधी पार्क में साफ-सफाई और स्टॉलों की मार्किंग का काम शुरू हो रहा है। वेंडरों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। - शिप्रा जोशी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed