{"_id":"6ae25b3f9bede3e02407fd9e","slug":"demand-for-early-construction-of-levda-river-bridge-warning-of-protest-issued-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-150818-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लेवड़ा नदी पुल जल्द बनवाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लेवड़ा नदी पुल जल्द बनवाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
Thu, 29 Oct 2026 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने सभासदों के साथ बुधवार को एसडीएम ऋचा सिंह से मुलाकात की। उन्होंने लेवड़ा नदी पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने और जाति, स्थायी निवास व आय प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में सभासद एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाति, आय और स्थायी निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं जिससे छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतें हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि लेवड़ा नदी पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है लेकिन इसमें देरी की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाकर पुल को जल्द पूरा कराने की मांग की। इस दौरान सभासद जगतजीत सिंह, महेश कुमार आशू, मुकेश शाह, अनवार हुसैन, मो. इमरान, शहनाज और स्वरूप भारती आदि मौजूद रहे। संवाद