{"_id":"6ae256cc3a942aeb5702ec68","slug":"four-samples-of-sweets-sent-for-testing-during-the-festive-season-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-150806-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: त्योहारी सीजन में मिठाइयों के चार नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: त्योहारी सीजन में मिठाइयों के चार नमूने जांच के लिए भेजे
Thu, 29 Oct 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा शाह के नेतृत्व में टीम ने चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
टीम ने बंसल स्वीट्स हाउस से मावे और छेने, गुप्ता मिष्ठान भंडार से मावे की बर्फी तथा सानू एंड प्रिंस स्वीट्स हाउस से मावे की बर्फी के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा शाह ने बताया कि प्रयोगशाला जांच के बाद नमूनों की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मिठाइयों की शुद्धता जांचना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
-- -
इनसेट
दीपावली के मद्देनजर फायर हाइड्रेंटों का निरीक्षण
खटीमा। दीपावली पर्व के मद्देनजर अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को क्षेत्र में स्थापित फायर हाइड्रेंटों की कार्यशीलता की जांच की। अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान हाइड्रेंटों में पानी का दबाव जांचा गया। सभी हाइड्रेंट कार्यशील अवस्था में पाए गए।
विज्ञापन
--