फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CBI caught RPF outpost incharge Dinesh Meena taking bribe in haldwani

Uttarakhand: CBI ने आरपीएफ चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते पकड़ा, दो हजार रुपये के साथ डीके मीणा गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 11:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Jan 2024 11:08 AM IST
सार

हल्द्वानी स्टेशन के आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश मीणा को सीबीआई ने दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
CBI caught RPF outpost incharge Dinesh Meena taking bribe in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की पार्किंग से सवारी भरने के एवज में टैक्सी चालक से दो हजार की रिश्वत लेते आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर दिनेश मीणा को सीबीआई देहरादून की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। सीबीआई ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसके बैंक खातों और संपत्ति की भी जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक दस्तावेज की जांच  के बाद टीम उसे गिरफ्तार कर ले गई।

विज्ञापन


हल्द्वानी रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पार्किंग से टैक्सी चालक सवारियां भी बैठाते हैं। कुछ दिन पहले आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी टैक्सी चालक मो. इरशाद ने पुलिस अधीक्षक सीबीआई से रेलवे पुलिस फोर्स के दरोगा की शिकायत की थी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी टैक्सी में हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से सवारी भरता है मगर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ दरोगा दिनेश मीणा पार्किंग से सवारी भरने के एवज में 4000 रुपये महीना रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन


15 जनवरी को दिनेश मीणा ने फोन कर उसे रिश्वत के रुपये देने के लिए अपने ऑफिस भी बुलाया जिस पर उसने रकम अधिक होने की बात कही और इसे कम करने का निवेदन किया। इसके बाद शाम 3 बजे शिकायतकर्ता आरोपी के कार्यालय में पहुंचा, जहां उससे 3000 रुपये मांगे गए, लेकिन मजबूरी बताने पर 2000 रुपये पर बात बन गई जिसे शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सीबीआई एसके राठी के निर्देश पर टीम ने बुधवार को आरोपी को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और पांच घंटे तक पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed