फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   theft in Charनbeta

चारुबेटा में एआरटीओ का घर खंगाला      

Sun, 21 May 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा। Updated Sun, 21 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
theft  in Charनbeta
मकान से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

खटीमा। पीलीभीत रोड स्थित शारदा विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और लॉकर से 72 हजार की नकदी सहित दो घड़ियां ले गए। इस बीच बगल के कमरे में सो रहे परिजन जाग गए। चोर खिड़की के रास्ते भाग निकले। गृहस्वामी राहुल बत्रा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


गृहस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में कार्रवाई की मांग की। इधर चारुबेटा निवासी पुष्कर नाथ गोस्वामी के मकान में किराए पर रह रहे एआरटीओ नंदन आर्य के घर से भी चोर टुल्लू पंप, छत का पंखा, गैस सिलेंडर, नल की टोटियां चुरा ले गए। इन दिनों किसी कार्य के चलते एआरटीओ आर्य बाहर गए हैं। भवन स्वामी गोस्वामी नौगवांपटिया से सुबह इस मकान की ओर गए तो खिड़की की जाली और सरिया टूटा मिला। मुख्य द्वार की चाबी खोल कर देखा तो सामान गायब था। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर मेें चोरों और सामान का पता लगाने की गुहार की है। एआरटीओ को घटना की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


दिनेशपुर। परिजनों की गैरमौजूदगी में चोरों ने दो घरों में धावा बोल डेढ़ लाख रुपये के जेवरात के साथ अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। इस मामले में परिजनों ने थाने में तहरीर दी है, मगर पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नही किया। जयनगर एक स्थित दुर्गा स्टेट कॉलोनी निवासी नगावली पंडित ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार रात  उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह घर आने पर देखा कि मेन गेट और दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे के भीतर अलमारी का लॉक भी टूटा था। कमरे में सारा सामान बिखरा था। कहना है कि अलमारी के लॉकर में पांच तोले सोने के करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात गायब थे। पड़ोसी दीपक मेहरा ने भी थाने में तहरीर देकर कहा कि वह नगावली के बगल में मकान का निर्माण कर रहा है। इसके लिये भीतर लगे मोटर और स्टेबलाइजर चोरी हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दौलत राम वर्मा ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली और परिजनों को चोरी के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed