फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft in broad daylight in MLA's nephew's house

Udham Singh Nagar News: विधायक के भतीजे के घर में दिनदहाड़े चोरी

Thu, 25 Jul 2024 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 25 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Theft in broad daylight in MLA's nephew's house
जसपुर विधायक  आदेश चौहान पुलिस को चोरी की की घटना की जानकारी देते 
जसपुर। चोरों ने दिनदहाड़े विधायक के भतीजे के घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये नकदी की चुरा ली। पीड़ित ने तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निवारमंडी गांव निवासी अमित चौहान ने कहा कि मंगलवार को वह अपने विद्यालय में पढ़ाने के लिए बाजपुर गए थे। उनकी पत्नी भी अपने विद्यालय गई थी, जबकि मां रिश्तेदारी में काशीपुर गई थी। उनकी अनुपस्थिति में दिन में चोरों ने घर के ताले तोड़कर 35 हजार रुपये चुरा लिए।
विधायक आदेश चौहान ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पतरामपुर पुलिस चौकी को चोरी की घटना की सूचना ढाई बजे दे दी गई थी। काफी समय तक इंतजार करने के बाद उन्होंने घटना की सूचना एसएसपी और कोतवाल को दी। तब जाकर 6:30 बजे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिल्कुल खत्म हो गई है। अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है।
विज्ञापन

एसएसआई राजेश पांडे ने विधायक के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि पुलिस रास्तों के सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही थी। इस कारण घटनास्थल पर पहुंचने में विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed