फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lucknow defeated Tagore Nagar 3-1 in the penalty shootout.

Udham Singh Nagar News: पेनल्टी शूटआउट में लखनऊ ने टैगोर नगर को 3-1 से हराया

Sat, 19 Sep 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow defeated Tagore Nagar 3-1 in the penalty shootout.
शक्तिफार्म। टैगोर नगर में आयोजित टैगोर ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में स्कोर बराबर रहने के बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में लखनऊ ने मेजबान टैगोर नगर को 3-1 से हराया। लखनऊ के गोलकीपर लोकेश को प्लेयर आफ दी मैच की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

मैच में लखनऊ के स्ट्राइकर रेशभ, बबलू, विनय और ध्रुव ने एवं टैगोर नगर के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी नवदीप, सुमित विश्वास, सौरभ और मृत्युंजय ने एक दूसरे के खिलाफ गोल करने का भरसक प्रयास किया लेकिन रक्षा पंक्ति और गोलकीपर ने शानदार बचाव कर फुल टाइम तक कोई गोल नहीं होने दिया। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में लखनऊ के विनय, आयुष नेगी और रेशभ ने गोल किया जबकि टैगोर नगर टीम की ओर से सिर्फ नवदीप ही गोल कर सका।
विज्ञापन

इससे पहले दायित्वधारी संजय बछाड़ और दुर्गा पूजा कमेटी के सुबल विश्वास, रिपुसूदन मंडल, बाबूलाल विश्वास, सरजीत साह, सव्यसाची हालदार, रवि मजूमदार ने मैच का शुभारंभ किया। शनिवार को टनकपुर और रवींद्रनगर के बीच मैच खेला जाएगा। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य व राहुल सहायक रैफरी, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार व सुनील सरकार कमेट्रेटर, सुजीत विश्वास व दीपेन सेन स्कोरर, उत्तम मल्लिक और नारायण विश्वास गोल जज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed