फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft case in usnagar

Udham Singh Nagar News: 48 घंटे बाद राइस मिल के दो मुनीम पर चोरी का केस

Thu, 26 Oct 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Theft case in usnagar
नानकमत्ता। राइस मिल में किसानों को धान की पेमेंट देने के लिए रखे 11 लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ घटना के 48 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डियूढी मार्ग के ग्राम खेमपुर में वार्ड नंबर तीन गुरुद्वारा मार्ग निवासी रामविलास अग्रवाल की श्री राम तराई सीड्स के नाम से राइस मिल है। 23 अक्तूबर की दोपहर ऑफिस के दराज से 11 लाख रुपये चोरी हो गए थे। रामविलास अग्रवाल ने जब अपने मुनीम पवन चौहान एवं लोकेश पांचाल से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो दोनों के फोन बंद थे। मुनीम के किराए के घर पर भी ताला लगा था। मिल स्वामी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। पुलिस तभी से फरार मुनीम की तलाश में जुट गई थी। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


चोरी के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

जसपुर। राजपुर गांव निवासी वसीम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 23 अक्तूबर की रात दो चोर दीवार पर लकड़ी की बल्ली लगाकर घर में घुस आए। उन्होंने चोरी का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग गए। जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजपुर निवासी फिरोज खान और केहरीपुर गांव निवासी बंटी को राजपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। चोरी के प्रयास में प्रयुक्त बाइक भी उनके कब्जे से बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed