{"_id":"6318ee15bf257f4fb47618f5","slug":"theft-by-minor-in-rudrapur-rudrapur-news-hld474971487","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटे से महिला ने कराई थी थोक व्यापारी के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटे से महिला ने कराई थी थोक व्यापारी के घर में चोरी
विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस ने बरामद किए चोरी के जेवर।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। थोक व्यापारी के घर से लाखों के जेवर चोरी करने की वारदात को कूड़ा बीनने वाली महिला ने अपने 13 वर्षीय बेटे की मदद से अंजाम दिया था। आरोपी महिला ने कई दिनों तक घर की रेकी की और उसके बाद नाबालिग बेटे को भेजकर चोरी करवाई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि उसके बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
शहर के मुख्य बाजार में पांच मंदिर के नजदीक बीते शनिवार को थोक व्यापारी पंकज ग्रोवर के घर से लाखों के जेवर चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर घर के आसपास लगे करीब 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बुधवार को सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मूल रूप से गांव गंगेवाला जिला बिजनौर (यूपी) निवासी शाहजहां उर्फ कुटिया पिछले कई माह से अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ शहर के सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी।
शाहजहां कूड़ा बीनने का काम करती थी और उसका बेटा भी उसके साथ लगा रहता था। घटना को अंजाम देने से पहले शाहजहां ने कई दिनों तक व्यापारी पंकज के घर की रेकी की। इस दौरान उसे पंकज के घर में ताला लटका दिखाई देता था। सीओ ने बताया कि शनिवार को शाहजहां के बेटे ने घर के गेट को फांदकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम को आरोपी महिला अपने बेटे के साथ शहर से फरार होने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी थी जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके बेटे को भी साथ ले गई। महिला के कब्जे से सोने की एक अंगूठी, कान के एक जोड़ी टॉप्स, दो पायल, एक चांदी का डिब्बा, चांदी के पांच सिक्के, चांदी का एक दीपक, चार जोड़ी बिछुए, चांदी का एक ब्रेसलेट व एक मूर्ति बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 454 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से आरोपी महिला को जेल व नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
डेढ़ घंटे तक नाबालिग ने घर को खंगाला
रुद्रपुर। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि शाहजहां ने कई दिनों तक घर की रेकी करने के बाद अपने नाबालिग बेटे को मोहरा बनाकर पूरी साजिश रची। इसके बाद शनिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे नाबालिग बेटे ने घर के गेट को फांदकर अंदर प्रवेश किया। करीब डेढ़ घंटे तक उसने घर को खंगाला और वहां से जेवर बटोरकर वह सात बजे बाहर निकल आया। पुलिस ने बताया कि शाहजहां के पति की मृत्यु हो चुकी है और कई माह से वह रुद्रपुर में आकर रह रही थी। शाहजहां के चार बेटे और दो बेटियां हैं। शाहजहां ने अपने सबसे छोटे बेटे के साथ घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उसके अन्य तीन बेटे पुणे में रहकर नौकरी करते हैं।
ये रहे टीम में शामिल
रुद्रपुर। घटना का खुलासा कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में हुआ जिसमें एसएसआई कमाल हसन, एसआई संदीप शर्मा, विपुल जोशी, कांस्टेबल विशाल रावत, भवानी राम और ममता आर्य शामिल थीं।