{"_id":"62fbd2061394263ba679841e","slug":"theft-at-the-house-of-bjp-leader-s-brother-who-went-abroad-with-family-rudrapur-news-hld472540576","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के साथ विदेश घूमने गए भाजपा नेता के भाई के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के साथ विदेश घूमने गए भाजपा नेता के भाई के घर चोरी
विज्ञापन
भूरारानी में भाजपा नेता के भाई के मकान में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। परिवार के साथ विदेश घूमने गए भाजपा नेता के भाई के बंद मकान को चोरों ने खंगाल दिया। चोरों ने घर से एक बंदूक व करीब 40 कारतूस चुरा लिए। इसके साथ ही लाखों की नकदी व जेवर भी चोरी होने की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
भूरारानी स्थित सरस्वती इन्क्लेव निवासी मनीष चुघ प्रॉपर्टी का काम करते हैं। इन दिनों वह परिवार समेत सिंगापुर गए हुए हैं। उनके भाई वरिष्ठ भाजपा नेता व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक और पंजाबी महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया कि चोरों ने उनके भाई के बंद मकान की खिड़की तोड़कर दोनाली लाइसेंसी बंदूक व 40 कारतूस चुरा लिए।
उन्होंने बताया कि मकान से कितनी नकदी और जेवर चोरी हुए हैं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हुई है। मंगलवार सुबह के समय एक निर्माण ठेकेदार व श्रमिकों ने उनके भाई के मकान की टूटी हुई खिड़की देखी थी तो उन्हें इसकी सूचना दी थी। भारत भूषण ने बताया कि चोरों ने मकान के दरवाजे को भी तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन दरवाजा न टूटने पर वह खिड़की को तोड़कर मकान में घुसे थे। पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है।
विज्ञापन
इधर भाजपा नेता के भाई के घर में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने टीम के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। बता दें कि पिछले दिनों में गदरपुर में रक्षाबंधन पर भाई के घर गईं सभासद के घर से चोरों ने लाखों की नकदी और गहने चुरा लिए थे। हालांकि पुलिस ने उक्त घटना का खुलासा कर दिया है। संवाद