फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft at locked house solved; accused arrested along with the stolen jewelry.

Udham Singh Nagar News: बंद मकान से हुई चोरी का खुलासा, जेवरात समेत आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Theft at locked house solved; accused arrested along with the stolen jewelry.
खटीमा। बिगराबाग में बंद मकान से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी गए जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को खटीमा कोतवाली में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि बिगराबाग निवासी रामवती अपने पति शेर सिंह को इलाज के लिए हल्द्वानी लेकर गई हुई थीं। उनके घर में कोई नहीं था। चोर मकान का ताला तोड़कर उनके घर से पौजी, मंगलसूत्र, झुमके व नकदी आदि चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्ति शेखर राना निवासी चांदपुर, खटीमा का नाम प्रकाश में आया। उसे थाने में बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि सामान को अपने किराये के मकान ग्राम बरुवाबाग, सितारगंज में छिपाया है। उसके पास से एक जोड़ी पौजी, एक जोड़ी कनफूल, मंगलसूत्र के दाने व लॉकेट बरामद हुए। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed