फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The youth of the district will be trained in water river rafting

Udham Singh Nagar News: वाटर रिवर राफ्टिंग से दक्ष किए जाएंगे जिले के युवा

Tue, 08 Jul 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The youth of the district will be trained in water river rafting
रुद्रपुर। रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए मैदानी क्षेत्र के युवाओं को वाटर रिवर राफ्टिंग कला से दक्ष किया जाएगा। युवा कल्याण विभाग की ओर से युवाओं के लिए साहसिक प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए राज्य स्तरीय साहसिक प्रशिक्षण केंद्र शिवपुरी ऋषिकेश में 10 दिनी प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास, मेस, क्लासरूम आदि सभी व्यवस्थाएं रहेंगी। प्रशिक्षण के लिए जिले में युवाओं का चयन किया जाना है। इसमें एनएसएस, एनसीसी, युवक-महिला मंगल दल के सदस्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सर्वप्रथम बेसिक स्विमिंग की जानकारी दी जाएगी। नदी और बोट के साथ बारे में रैपिडो की जानकारी, थ्री ब्लाइंड माइस, क्रॉस फायर, ब्लैकमनी, रिटर्न टू सैंड, होल कोस्टर, टी ऑफ गोल्फकोर्स, क्लब हाउस इनिशिएशल, डबल-ट्रिपल बॉडी सफरिंग हिल्टन बाई-बाई व शांत नदी क्षेत्र में राफ्टिंग आदि सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर लोअर, सन ग्लासेश, सिलीपर्स, लाइफ जैकेट, हेलमेट, पैडल, पंप, रेस्क्यू बैग, ड्राई बैग, टार्च, वाटर बाटल, फर्स्ट एड की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन व बचाव कार्य, बरमा ब्रिज, ट्रैकिंग के बारे में भी बताया जाएगा। फिलहाल आवेदन मांगे जा रहे हैं। युवाओं के चयन के बाद प्रशिक्षण दिए जाने की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed