{"_id":"67e00e6dd0c95d3742d7e0c07799bcd6","slug":"the-women-took-command-against-illegal-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने संभाली कमान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोठा गांव में अवैध शराब के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए महिलाओं ने कमान संभाली है। उन्होंने इसके लिए कमेटी का गठन किया और कोतवाली आकर पुलिस से भी अभियान में सहयोग और कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लौका गांव की महिलाएं कोतवाली पहुंची। यहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को संबोधित पत्र सौंपा। कहा कि इंद्रानगर में कच्ची शराब का धंधा हो रहा है। गांव किनारे खेतों व जंगलों में कच्ची शराब बनाई जा रही है। जिससे गांव का माहौल खराब होने के साथ ही युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं। इसके विरोध में कमेटी गठित की गई है। अगर, लौका, इंद्रानगर आदि गांवों में कच्ची शराब का धंधा हुआ तो कमेटी द्वारा पुलिसिया कार्रवाई कराई जाएगी। वहां पर ग्राम प्रधान इंद्रवती, उपप्रधान राकेश कुमार, सुमित्रा, संजू, आरती, शैला देवी, पूनम देवी, रेखा, विद्यावती, अन्जू देवी आदि थे।
विज्ञापन
-