फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   the whole ccountry is with Modi, so we too joined

पूरा देश मोदी के साथ, हम भी हो गए 

Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 the whole ccountry is with Modi, so we too joined
माोदी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि पूरा देश मोदी जी के साथ है, तो हम भी साथ हो गए। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि विजय बहुगुणा में विकास के सभी गुण हैं। भाजपा में बहुगुणा व उनके समर्थकों को पूरा सम्मान मिलेगा। इस दौरान बहुगुणा व कोश्यारी के समक्ष कई कांग्रेस नेताओं और हजारों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन


  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सितारगंज आगमन पर रविवार को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की ओर से उनका स्वागत किया गया। पूर्व सीएम बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज समेत जिले की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। कांग्रेस में सीएम रहते सिडकुल फेज टू में जितने उद्योग लाया, मेरे जाने के बाद कोई उद्योग नहीं आया। कहा कि कांग्रेस अनुशासनहीन हो गई है। भाजपा में अनुशासन है। कार्यकर्ताओं! उत्तराखंड में फैल जाओ, कब्जा कर लो और कमल का फूल खिलाओ।
विज्ञापन


  पूर्व सीएम व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास है। जिसके तहत आज भाजपा से अल्पसंख्यक लोग भारी तादाद में जुड़ रहे हैं। कहा कि पूरा देश कांग्रेसमुक्त होता जा रहा है। कांग्रेस के दस और विधायक भाजपा में आने को तैयार हैं। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2017 के विस चुनाव में भ्रष्टाचारी, निकम्मी कांग्रेस सरकार को उत्तराखंड से उखाड़ फेकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेसमुक्त भारत का सपना पूरा होता दिख रहा है। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विकास विरोधी इंदिरा गांधी सरकार को स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने गिराया और आज उत्तराखंड में जनविरोधी रावत सरकार को उनके पुत्र विजय बहुगुणा ने गिराने का काम किया। 

इससे पूर्व कांग्रेस नगराध्यक्ष सुखदेव सिंह, दर्जा राज्यमंत्री खतीब अहमद, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, महिला आयोग की सदस्य जया जोशी, कांग्रेस जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह बमराह, शक्तिफार्म की अनिमा हालदार, ताहिर मलिक, मुकेश सनवाल, दयानंद तिवारी के अलावा 23 ग्राम प्रधान, 17 बीडीसी व कई जिपं सदस्य अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। 


जिनका पूर्व सीएम बहुगुणा व सांसद कोश्यारी ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वहां पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गजराज बिष्ट, सौरभ बहुगुणा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, वरुण अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, सुरेश पपनेजा, रतन लाल गुप्ता, अमित नारंग, सुमन राय आदि थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत व संचालन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल जिंदल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed