फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The valley covered with a blanket of fog

Udham Singh Nagar News: तराई ने ओढ़ी कोहरे की चादर, दिन में लाइट जलाकर चलाने पड़े वाहन

Fri, 29 Dec 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The valley covered with a blanket of fog
रुद्रपुर के अटरिया रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
रुद्रपुर/पंतनगर/काशीपुर। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तराई में बृहस्पतिवार सुबह कोहरा छाया रहा, हालांकि दोपहर तक धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। घने कोहरे के चलते वाहनों को भी दिन में लाइट जला कर चलाना पड़ा। ठंड के कारण लोग रजाई में दुबके रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में कमी के साथ कोहरा अभी और घना होगा।

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि अलनीनो प्रभाव के चलते पूरा दिसंबर खत्म होने के बावजूद अभी तक एक भी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। इसके चलते अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। अब प्रशांत महासागर में बहुत हल्का पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका आंशिक असर उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। आने वाले चार-पांच दिनों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, जबकि मैदानी क्षेत्र में आंशिक बादलों के बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में कमी आने के साथ ही कोहरा और बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन


कम दृश्यता के चलते पंतनगर आने और जाने वाली सभी उड़ानें रद्द

पंतनगर। घने कोहरे में कम दृश्यता के चलते बृहस्पतिवार को पंतनगर आने और यहां से जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इससे पहले से टिकट बुक कराए हवाई यात्रियों को भारी असुविधा हुई। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को किराया वापस लेने, अगले दिन यात्रा करने व सड़क मार्ग भेजने का विकल्प उपलब्ध कराया है। पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुमित सक्सेना ने बताया कि तकनीकी कारणों से सभी तीनों उड़ानों को निरस्त किया गया है। शुक्रवार से सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में कम रही उपस्थिति
काशीपुर। कोहरे और कड़ाके की ठंड होने के कारण बृहस्पतिवार सुबह विद्यालयों में उपस्थिति कम रही। शहर के कई हिस्सों में सुबह करीब छह घंटे की बिजली गायब रहने के कारण भी सुबह लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। ठंड के कारण कुंडा तिराहे के पास लगने वाली मजदूरों की मंडी में कम मजदूर देखे गए।

रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर छाया रहा सन्नाटा
काशीपुर। कोहरे का रोडवेज और बसों के संचालन पर तो फर्क नहीं पड़ा लेकिन यात्रियों की संख्या काफी कम होने के चलते स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा।

एहतियात बरतें हृदयरोगी
काशीपुर। हर रोज शहर में द्रोणसागर ताल और गिरिताल क्षेत्र में टहलने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। बृहस्पतिवार कोहरे के कारण लोगों ने टहलने से परहेज किया। हृदय रोग विशेषज्ञ बीसी जोशी ने दिल के मरीजों को कोहरे के समय घूमने से एहतियात बरतने की सलाह दी है।

पुलिस 30 दिसंबर से चलाएगी रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान
काशीपुर। काशीपुर और आसपास के क्षेत्र में घने कोहरे को देखते हुए लोगों से नियंत्रित गति में ही वाहनों को चलाने का आग्रह किया है। यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार मेहरा ने बताया कि 30 दिसंबर से पुलिस वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान भी चलाएगी। निर्धारित गति से ज्यादा गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

काशीपुर में वाहनों की गति की गई निर्धारित
मार्ग - चार पहिया वाहन - दो पहिया वाहन
बाजपुर रोड - 80 किमी प्रति घंटा - 40 किमी प्रति घंटा
रामनगर रोड - 65 किमी प्रति घंटा - 55 किमी प्रति घंटा
मुरादाबाद रोड - 60 से 65 किमी प्रति घंटा - 50 से 55 किमी प्रति घंटा

कोहरे के कारण हुए हादसे
बाजपुर। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे में रुद्रपुर से आ रही कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार चालक घायल हो गया। कार में सवार तीन अन्य लोग चोटिल हो गए। घायल व्यक्ति का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। बेरिया दौलत रोड पर अनियंत्रित होकर पोल्ट्री फार्म के कैंटर के सड़क किनारे खेत में पलटने से चालक घायल हो गया। बन्नाखेड़ा मार्ग पर कोहरे के चलते दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक चोटिल हो गए। घायलों निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। संवाद

खटीमा में ठिठुरते देखे गए लोग
खटीमा। खटीमा में सुबह तड़के से 11 बजे तक कोहरा छाया। सार्वजनिक क्षेत्रों में लोग ठिठुरते नजर आए। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। मौसम वैधशाला प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। रात को तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।


अलाव जलाने के लिए आदेश का इंतजार

काशीपुर । सामान्य तौर पर 15 दिसंबर से नगर निगम क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था हो जाती है। इस बार दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक भी काशीपुर, महुआखेड़ा गंज, बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी में अलाव नहीं जले हैं। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि अलाव जलाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। शासन की ओर से आदेश नहीं आने के कारण अलाव नहीं जलाए गए हैं। बाजपुर पालिका के ईओ मनोज दास ने भी बताया कि निर्देश मिलने के बाद ही अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed