फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The two vehicles full of illegal mining mafia and rescue

अवैध खनन से भरे दो वाहनों को छुड़ा ले गए माफिया

Wed, 05 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The two vehicles full of illegal mining mafia and rescue
बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी क्षेत्र से जबरन अवैध खनन से भरा ट्रैक्टर ट्राली को ले जाता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
 कोसी नदी के बैंतखेड़ी खनन क्षेत्र में जंगलात टीम ने अवैध खनन से भरे दो वाहनों को पकड़ लिया। लेकिन माफिया जंगलात टीम की घेराबंदी कर अवैध खनन से भरे दोनों वाहनों को छुड़ा ले गए। सूचना देने के बाद भी बन्नाखेड़ा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन



 बुधवार को एसडीओ बीएस शाही के नेतृत्व में वन टीम एक सूचना के आधार पर बैंतखेड़ी पहुंची। वन विभाग की टीम को देखते ही चालक खनन भरे वाहनों को लेकर जंगल की तरफ भाग गए। वन टीम ने अवैध खनन में भरे एक डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली को घेराबंदी कर कब्जे में ले लिया। थोड़ी देर बाद खबर मिलते ही 12 से अधिक खनन माफिया आ धमके। माफियाओं ने वन विभाग की टीम की चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन


वन टीम और माफियाओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। माफिया कब्जे में लिए गए दोनों वाहनों को जबरन छुड़ा ले गए। बन्नाखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। टीम में बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी नवीन चंद पंवार, डिप्टी रेंजर पूरन जोशी, पुष्पेंद्र चौहान, अशरफी लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed