फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The two sides clash in Kichha road, firing

किच्छा रोड पर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Sat, 05 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sat, 05 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

किच्छा रोड पर किसी बात पर रंपुरा और भूतबंगला के युवकों के बीच विवाद हो गया और एक के युवकों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव भी किया, जिससे एक कार के शीशे टूट गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। फिलहाल मामले में पुलिस ने 18 युवकों को चिन्हित किया है, ताकि उनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे किच्छा रोड पर रंपुरा चौकी से कुछ दूूरी पर किसी बात को लेकर भूतबंगला और रंपुरा के युवकों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों ही पक्षों के और युवक भी वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने तमंचों से ताबड़तोड़ दो-तीन राउंड फायर कर दिए। अचानक हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया, जिसमें तीन-चार युवक चोटिल हो गए और पास में खड़ी पहाड़गंज निवासी मो. रफी की कार के शीशे टूट गए। इस पर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर जब तक रंपुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचते, दोनों ही पक्षों के लोग फरार हो गए। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। साथ ही कार चालक रफी और कार को चौकी ले आई। जहां पर उससे हमलावरों के बारे में पूछताछ की। चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में करीब डेढ़ दर्जन युवकों के नाम सामने आए हैं। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed