फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The traffic of the city's markets has made the people suffer

शहर के बाजारों का जाम लोगों के लिए बना आफत

Tue, 18 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The traffic of the city's markets has made the people suffer
रुद्रपुर के गोल मार्केट में जाम में फंसी गाडिय़ां। - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन की ओर से शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे हैं। प्रशासन शहर को जाम से निजात दिलाने के कितने ही प्रयास करे, लेकिन हालात जस के तस ही हैं। शहर के मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम लोगों के लिए जी का जंजाल बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन


अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोग बेपरवाह होकर बाजार में अपने बड़े वाहन इधर-उधर खड़े कर निकल जाते हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। शहर के गोल मार्केट में हर पंद्रह मिनट में जाम की स्थिति पैदा होती है। बाजार में जाम लगने की सबसे बड़ी वजह कई लोगों का जबरन अपने वाहनों का मुख्य बाजार में खड़ा करना है। इससे बाजार आए लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। रोजाना जाम लगने के कारण बाजार में आए दिन व्यापारियों एवं वाहन स्वामियों की झड़प भी देखने को मिलती है। 
विज्ञापन

बाजार में जाम लगने का सबसे बड़ा कारण दूरस्थ क्षेत्रों से ट्रेक्टर-ट्रॉली से शहर आने वाले लोगों का अपने वाहन बाजार में लाना है। बड़े वाहन आने के बाद पहले से तंग रास्ते और तंग हो जाते है, जिससे घंटों तक जाम लगा रहता है। दो पहिया वाहन स्वामियों के साथ ही कार स्वामियों को जाम से जूझना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed