फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The then back manager and field officer arrested in the fake encounter

फर्जीवाड़े में तत्कालीन बैक प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार 

Sat, 11 May 2019 12:12 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 11 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
The then back manager and field officer arrested in the fake encounter
Rupee Shimla

फर्जी ऋण दिलाने के षड्यंत्र रचने के आरोप में पुलिस ने कारपोरेशन बैंक के प्रबंधक और महिला फील्ड ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने शुक्रवार को बताया कि 28 सितंबर 2018 को कारपोरेशन बैंक के आंचलिक कार्यालय मेरठ के उपमहाप्रबंधक सुरिंदरपाल सिंह ने कोतवाली में परमजीत सिंह और जगजीत सिंह निवासी उतरसिया महोलिया बहेड़ी जिला बरेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


इसमें कहा गया था कि दोनों ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक से सात लाख रुपये ऋण लिया। मामले में बैंक प्रबंधन पूर्व में जांच कर चुका था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच के बाद जगजीत सिंह को सात अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था जबकि परमजीत सिंह की इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई। 
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पुलिस जांच में तत्कालीन बैक प्रबंधक आशीष चौहान और फील्ड ऑफिसर सोनी (महिला) की भी मिलीभगत पाई गई। दोनों के हस्ताक्षर मिलान करवाए गए, जो सही पाए गए। उन्होंने बताया कि दोनों को बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार कर शुक्रवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि आशीष चौहान वर्तमान में कारपोरेशन बैंक के आंचलिक कार्यालय में तैनात है जबकि सोनी मेरठ जनपद की एक शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed