फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The tenant turned out to be the thief, cash and jewelery recovered

Udham Singh Nagar News: किरायेदार ही निकला चोर, नकदी और जेवर बरामद

Mon, 30 Sep 2024 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 30 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
The tenant turned out to be the thief, cash and jewelery recovered
खटीमा। लोहियाहेड रोड स्थित एक मकान में तीन दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने जेवरात और नकदी बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

लोहियाहेड रोड निवासी रिचा मनोला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह दिल्ली में रहती हैं। घर में उनकी मां अकेली रहती हैं, जो बीमारी के कारण ठीक से देख नहीं पातीं। उसी का फायदा उठाकर चोर ने उसके घर से जेवरात, नकदी, उसके दादाजी का पुलिस सेवा पदक व अन्य कागजात चुरा लिए थे। शनिवार को पुलिस ने नदन्ना से लालकोठी जाने वाले मार्ग पर नरौली, चंदौली, यूपी निवासी बाबूलाल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रिचा मनोला के घर में पिछले 12 साल से किराये पर रहता था। 22 सितंबर को वह जब उनकी मां के हालचाल पूछने उनके कमरे में गया तो वहां कोई नहीं था। मौके का फायदा उठाकर उसने वहां से ताला लगा हुआ टिन का बक्सा चोरी कर लिया जिसमें से जेवर व नकदी निकालकर बक्से व उसके कागजात को वहीं पास के नाले में बहा दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास एक गुलबंद, एक मंगलसूत्र, कान के कुंडल, एक जोड़ी पायल, एक पुलिस पदक व 6,800 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed