{"_id":"69f8e3012eff65fac3076308","slug":"the-target-is-to-send-5000-youth-from-the-district-abroad-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-140975-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले से 5000 युवाओं को विदेश भेजने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले से 5000 युवाओं को विदेश भेजने का लक्ष्य
Mon, 04 May 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 04 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के नए रास्ते खुलने जा रहे हैं। राज्य सरकार के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की पहल पर जनपद स्तर पर युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले को इस योजना का प्रमुख केंद्र मानते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार अब तक प्रदेश के कई युवाओं को जापान और जर्मनी जैसे देशों में केयर गिवर, नर्सिंग एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार मिल चुका है। वर्तमान में भी कई अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण जारी है। 2025-26 के लिए प्रदेश सरकार ने 5000 युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विभागीय योजना के अनुसार अब आईटीआई, पॉलिटेक्निक व तमाम राजकीय संस्थानों में आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। खास तौर पर नर्सिंग, केयर गिवर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए योग्य युवाओं का चयन कर उन्हें भाषा व तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी प्रशिक्षण केंद्रों और आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता का आकलन कर शासन को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
वर्जन -
सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार से जोड़ना है। पूरे जिले में प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा हो सके। -राजेश दुर्गापाल, सेवायोजन अधिकारी