{"_id":"6fb63d661985e2ab4a6d1fdf721cdb50","slug":"the-sunday-market-turmoil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे बाजार पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे बाजार पर घमासान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Sat, 01 Aug 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे बाजार को लेकर बुलाई गई बैठक व्यापारियों को रास नहीं आई। व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की, हालांकि व्यापारियों के जाने के बाद बैठक शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
संडे बाजार को लेकर पिछले कुछ दिनों से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस पर मंथन करने के लिए मुख्य नगर अधिकारी ने शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार समिति, सामाजिक, व्यापारिक आदि संगठनों की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
ताकि आपसी विचार-विमर्श से किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके। नगर निगम सभागार में पहुंचे तमाम संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक शुरू होती कि इससे पहले व्यापारी नेता गुरविंदर सिंह चंडोक के नेेतृत्व में व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। नगर निगम सभागार से बाहर निकल कर सड़क पर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
व्यापारी नेता चंडोक का कहना था, कि उनकी अनदेखी की जा रही है। एसडीएम व्यापारी हितों की बात नहीं कर रहे हैं। इस वजह से बैठक का बहिष्कार किया गया। बहरहाल व्यापारियों के बहिष्कार के बाद करीब डेढ़ घंटा बैठक चली।
जिसमें वक्ताओं ने अपने सुझाव रखे और प्रशासनिक अधिकारियों को साप्ताहिक बाजार की जरूरी कार्यवाही के लिए समय दिया गया। वहां एसडीएम पीएस राणा, एएसपी पीसी आर्या, कोतवाल वीके जेठा, मुक्ता सिंह, जाहिद हुसैन, अजीज कुरैशी, मुशर्रफ हुसैन, अब्दुल कादिर आदि थे।