{"_id":"6827952ab842d28d7c0c6686","slug":"the-sky-will-remain-cloudy-today-it-may-rain-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-124797-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराईवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार को 2.4 मिमी बारिश होने से बीते 24 घंटे में तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 5.4 किमी की गति से बही पूर्वी हवा से लोगों को काफी हद तक राहत दी।
शुक्रवार सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिर गया। लगभग 8:30 बजे से 10 मिनट तक बारिश हुई। इस दौरान मंद गति से चल रही पूर्वी हवा ने गर्मी से राहत दी। दोपहर में हल्की धूप निकली। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री तो न्यूनतम 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद 18 को आसमान साफ रहेगा। फिर 19-20 को मौसम करवट लेगा और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे तराई में हल्की बारिश भी हो सकती है।
शनिवार को भी मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। 19-20 में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।
-डाॅ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक
--
25 मई से तीन जून तक रहेगा नौतपा
बीते वर्ष नौतपा ने सारे रिकाॅर्ड तोड़ डाले थे। तराई का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस वर्ष अभी तक लगातार बदल रहे मौसम के चलते गर्मी और लू का असर नहीं दिखा है। इसी बीच 25 मई से एक बार फिर नौतपा का असर शुरू हो रहा है, जो तीन जून तक चलेगा। इस दौरान धरती तपेगी। आशंका जताई जा रही है कि इस साल भी तापमान बीते वर्ष के आसपास जाएगा।
विज्ञापन
बारिश से भी नहीं मिली गर्मी से राहत
काशीपुर। रात में हुई बारिश और आंधी चलने से भी मौसम पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। दिन में उमस भरी गर्मी से लोगों को अभी भी जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे तेज हवाएं चलने के बाद बारिश शुरू हुई। कुछ देर बारिश हुई, जिससे मौसम में हल्की ठंडक घुली। दोपहर दस बजे के बाद गर्मी ने एक बार फिर सताना शुरू कर दिया। ब्यूरो