{"_id":"5eeb2c8f8ebc3e42eb433930","slug":"the-second-day-also-the-company-did-not-take-shirdi-employees-in157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरडी ने कर्मचारियों को दूसरे दिन भी नहीं दिया प्रवेश, गेट पर किया प्रदर्शन, फिर पहुंचे श्रम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरडी ने कर्मचारियों को दूसरे दिन भी नहीं दिया प्रवेश, गेट पर किया प्रदर्शन, फिर पहुंचे श्रम विभाग
विज्ञापन
रुद्रपुर की शिरडी कंपनी के सामने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल की सेक्टर-6 में स्थित शिरडी कंपनी के प्रबंधक और कर्मचारियों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को 150 कर्मचारी कंपनी गेट पर पहुंचे, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें कंपनी के अंदर नहीं लिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कार्यबहाली की मांग को लेकर दूसरे दिन भी कंपनी के आगे प्रर्दशन किया। फिर उसके बाद कर्मचारी श्रम विभाग कार्यालय पहुंच गए। दरअसल, कंपनी से 20 कर्मचारियों के निकालने के बाद आक्रोशित ऑपरेटर, मैकेनिकल और प्रोडक्शन के कर्मचारियों ने जनवरी से हड़ताल शुरू करके कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। फिर शिरडी श्रमिक संगठन ने कोविड-19 के कारण वैद्यानिक हड़ताल को खत्म कर दिया था। कर्मचारियों का कहना है कि श्रम विभाग के अधिकारियों के कहने के बाद हम दूसरे दिन भी कंपनी गेट के आगे पहुंचे। लेकिन प्रबंधन की ओर से उन्हें अंदर नहीं लिया गया।
शिरडी कंपनी के एचआर हेड अजय तिवारी ने बताया कि जब कंपनी को कर्मचारियों की जरूरत थी तो तब 200 कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। इससे कंपनी को बेहद नुकसान हुआ है। कोरोना काल में भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इन्होंने अब जाकर श्रम विभाग में हड़ताल स्थगित करने का पत्र दिया है। कंपनी को कर्मचारियों से भरोसा उठ गया है, इसलिए उनसे कंपनी की टर्म्स एंड कंडीशन को देखते हुए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। क्या पता कर्मचारी दोबारा हड़ताल कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में शिरडी श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मनोज जोशी, राजकुमार, सुमित कुमार, गोविंद सिंह, भीम सिंह, सुशील पांडेय, डीपी शर्मा आदि थे।