फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The ruling party and the opposition are uncomfortable with the ban on the construction of illegal colonies.

Udham Singh Nagar News: अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक से सत्ता पक्ष और विपक्ष असहज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The ruling party and the opposition are uncomfortable with the ban on the construction of illegal colonies.
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में 900 कॉलोनियों को जिला विकास प्राधिकरण ने अवैध करार दिया है और निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इस फैसले से सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई है जिन्होंने जीवनभर की जमा पूंजी घर बनाने में लगा दी। उनका सपना अब पूरा नहीं हो रहा है। इसे लेकर सियासत भी गरमा गई है।
विज्ञापन

सत्ता पक्ष और विपक्ष भी इस फैसले से असहज हैं। विपक्ष का कहना है जब कॉलोनियां कटी तब क्या प्राधिकरण सो रहा था। प्राधिकरण अवैध वसूली की नई दुकान बनकर रह गई है। जबकि सत्ता पक्ष का कहना है हम बीच का रास्ता निकालकर समस्या का हल कराएंगे। देखिए रिपोर्ट...
विज्ञापन

-
जहां लोगों को बिजली, ड्रैनेज सिस्टम, पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था वहां रोक लगाकर प्राधिकरण ने अच्छा कदम उठाया है। साथ ही जिन लोगों ने प्लाट लेकर आवास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उनका काम प्रभावित न हो। इसके लिए प्राधिकरण से बात कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा। - शिव अरोरा, विधायक, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सत्ता पक्ष के दबाव में कॉलोनाइजर कॉलोनियां काट रहे हैं। जब कॉलोनियां कट रही थीं तो क्या प्राधिकरण सो रहा था। जेई मौके पर जाकर निरीक्षण करता है लेकिन पैसे के आगे सचिव व अन्य अधिकारी चुप हो जाते हैं। दूसरी ओर अपनी जीवन भर की कमाई जमीन पर लगाने वाला व्यक्ति खुद को ठगा महसूस करता है। कॉलोनाइजर को प्लाट काटने से पहले पाबंद करना चाहिए। - राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक
---
हमने सीएम के समक्ष लोगों की समस्याओं को रखा है। यह भी कहा है कि 100-400 गज के नक्शे पास करने का जिम्मा नगर निगम को सौंप देना चाहिए व इससे आगे की कार्यवाही प्राधिकरण करता रहे। लोगों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा। विकास शर्मा, मेयर, रुद्रपुर
-
पहले शहर में नगर पालिका और गांव में जिला पंचायत मानचित्र पास करता था। तब व्यवस्थाएं आराम से चलती थीं। आज प्राधिकरण वसूली का अड्डा बन गया है। कमाई के लिए सरकार ने प्राधिकरण नाम से नई दुकान बनाई है। जो कम कम और वसूली ज्यादा करती है। प्राधिकरण का उद्देश्य सही नहीं है। - भुवन कापड़ी, विधायक खटीमा, उपनेता प्रतिपक्ष
---
जब कॉलोनी कट रही थी तब क्या प्राधिकरण सो रहा था। अब दबाव बनाकर लूटखसोट करना चाह रहा है। प्राधिकरण का खेल खराब है जिससे जनता त्रस्त है। हमें इसका खुलकर विरोध करेंगे। - मीना शर्मा, कांग्रेस नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष।

-
प्राधिकरण को सरकार ने लूट का अड्डा बना लिया है। आज किसी को घर बनाना है तो डेढ़ से दो लाख रुपये फ्री के देने पड़ते हैं। प्राधिकरण को खत्म कर देना चाहिए। - हिमांशु गावा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed