फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women will make Diwali eco-friendly.

Udham Singh Nagar News: दिवाली को इको फ्रेंडली बनाएंगी महिलाएं

Sat, 10 Oct 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Women will make Diwali eco-friendly.
रुद्रपुर। दिवाली पर घर-आंगन रोशन करने की तैयारी के बीच महिलाएं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर रही हैं। गाय के गोबर को बेकार समझकर फेंकने के बजाय उससे दीये, मोमबत्तियां और सजावटी सामान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर की नैनी देवी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वदेशी उत्पादों के जरिये दिवाली को इको फ्रेंडली बनाने में जुटी हैं। इनकी पहल न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है, बल्कि महिलाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते भी खोल रही है। समूह से जुड़ी हेमा धामी ने बताया कि गोबर को सुखाकर पीसा जाता है। इसके बाद उसमें प्रीमिक्स मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है। इस मिश्रण को सांचों में डालकर अलग-अलग आकार के दीये बनाए जाते हैं। इन्हें धूप में सुखाने में डेढ़ से दो दिन लगते हैं। सूखने के बाद दीयों के अंदर तेल और गोंद का लेप किया जाता है, जिससे बाती आसानी से जल सके। दीये के पूरी तरह जलने के बाद बची सामग्री का इस्तेमाल जैविक खाद के रूप में किया जा सकता है।
विज्ञापन

--
गोबर से मूर्तियां और सजावटी सामान भी तैयार
महिलाएं दीयों के साथ लक्ष्मी-गणेश और भगवान कृष्ण की मूर्तियां समेत सजावटी वस्तुएं भी बना रही हैं। इन उत्पादों को रंगने में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। हेमा धामी के मुताबिक, इस बार उत्पादों की मांग बढ़ी है और लोग ऑर्डर देकर खरीदारी कर रहे हैं। समूह को इन उत्पादों के लिए उत्तराखंड ग्रामीण स्कॉच अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed