फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The rain falling on the mountains increased the water level of Sharda Canal

Udham Singh Nagar News: पहाड़ों पर हो रही बारिश ने बढ़ाया शारदा नहर का जलस्तर

Sat, 21 Jun 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The rain falling on the mountains increased the water level of Sharda Canal
खटीमा में शारदा नहर का बढ़ा जलस्तर।
खटीमा। पहाड़ों पर हो रही बारिश से शारदा नहर का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को शारदा नहर का जलस्तर 10 हजार क्यूसेक पहुंच गया। साथ ही पावर हाउस में विद्युत उत्पादन भी 36 मेगावाट पहुंच गया है।
विज्ञापन

मानसून की दस्तक के साथ ही खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से हल्की बारिश जारी रही। साथ ही शारदा नहर के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई। नहर के पानी का रंग भी मठमैला हो गया है। लोहियाहेड जल विद्युत परियोजना के डीजीएम पुनीत कुमार ने बताया कि बनबसा स्थित शारदा बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। शारदा नहर में 10 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया है। नहर के बाइपास चैनल से सूखी नहर के लिए भी अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 41.5 मेगावाट क्षमता के लोहियाहेड पावर हाउस की तीनों टरबाइन चालू हैं, जिससे 36 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

शारदा नहर में सिल्ट आने की आशंका
खटीमा। बरसात के मौसम में शारदा नहर में जल प्रवाह के साथ ही सिल्ट भी आने की आशंका रहती है। सिल्ट से बिजली उत्पादन पर भी असर पड़ता है। लोहियाहेड जल विद्युत परियोजना के डीजीएम पुनीत कुमार ने बताया कि अभी नहर में सिल्ट आने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed