फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The order to close illegal factories

अवैध कारखानों को बंद करने के आदेश

Fri, 26 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The order to close illegal factories

एसएसपी ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों का दुखड़ा सुना। छह महीने पहले हादसे में युवक की मौत पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए रुद्रपुर कोतवाल को सात दिन के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं करने वाले इंचार्जों की सूची भी स्टेनो से तलब की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसएसपी केवल खुराना ने पुलिस लाइन में जनता की समस्याएं सुनी। ग्राम सहोदर नगला बरेली निवासी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बीते 17 अगस्त को बगवाड़ा में बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें उसके भाई जितेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि जीजा उमाशंकर घायल हो गया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। प्रीत विहार निवासी शोभा भट्ट ने कहा कि उसकी पुत्री एक महीने पहले एक लड़के के साथ चली गई थी। वह शादी करने के बाद वापस लौट आई थी।
विज्ञापन


कुछ दिन घर में रहने के बाद पुत्री लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई है। सामिया लेक सिटी दानपुर निवासी परवेज आलम ने ठेकेदार मुन्ना पर पीओपी सीलिंग कार्य का बकाया 3 लाख 23 हजार नहीं देने और धमकी देने की शिकायत की। शक्तिफार्म निवासी लालन विश्वास ने कहा कि ग्राम वनगवा खटीमा निवासी बच्चन सिंह पर रुपया दोगुना करने के नाम पर उनके बेटों से 2 लाख 15 हजार रुपये ठगने की शिकायत की है। एसएसपी ने कोतवाल खटीमा को शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलकनगर/मलिक कालोनी के लोगों ने अवैध रुप से चल रहे कारखाने बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कारखानों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण ने उनका जीना हराम किया हुआ है। एसएसपी ने एएसपी पंकज भट्ट को अवैध ढंग से चल रहे कारखाने केे बंद कराने के आदेश दिए। वहीं जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीनी और पारिवारिक झगड़े के उठे। कुल मिलाकर 36 शिकायतें दर्ज की गई। इस मौके पर एएसपी पंकज भट्ट, एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय, सीओ बीएस चौहान, पीएस पांगती, राजीव मोहन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed