{"_id":"6a1c8a649b1fe1ddc2057a38","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-vomiting-diarrhea-and-fever-increased-due-to-the-intense-heat-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-143759-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भीषण गर्मी से बढ़ने लगे उल्टी-दस्त और फीवर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भीषण गर्मी से बढ़ने लगे उल्टी-दस्त और फीवर के मरीज
Mon, 01 Jun 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। भीषण गर्मी के चलते उल्टी-दस्त, वायरल फीवर, टाइफाइड के मरीज बढ़ने लगे हैं। इन रोगों से ग्रस्त मरीज अस्पताल की ओर रु
ख करने लगे हैं। ओपीडी में चिकित्सक उपचार करके परामर्श दे रहे हैं। दो-चार मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है।
कई दिनों से भीषण गर्मी लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। इसमें लापरवाही बरतने से व्यक्ति पेट रोग और वायरल फीवर आदि रोगों की चपेट में आ रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर 25-30 मरीज एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की दौड़ लगा रहे हैं। वह अलग-अलग चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। चिकित्सक ओपीडी में इलाज करके सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इनमें दो-चार मरीजों को अधिक परेशानी होने पर भर्ती भी किया जा रहा है।
फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता ने बताया कि ओपीडी में डाइफाइड, वायरल फीवर, लूज मोशन के मरीज अधिक आ रहे हैं। बीपी कम होने और कमजोर लगने पर दो-चार मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। मरीजों को साफ पानी पीने, घर में आरओ नहीं होने पर पानी उबाल कर पीने, धूप से बचने, बाहर के खाने से परहेज करने आदि की सलाह दी जा रही है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि ओपीडी में करीब 10-15 मरीज उल्टी दस्त, फीवर आदि के आ रहे हैं। इससे पहले यह संख्या कम रहती थी। संवाद