{"_id":"685c4bd14155c134c40e67d6","slug":"the-mud-spread-on-the-road-is-telling-the-story-of-development-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128832-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विकास की दास्तां बयां कर रहा सड़क पर फैला कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विकास की दास्तां बयां कर रहा सड़क पर फैला कीचड़
Thu, 26 Jun 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। विभाग की सुस्ती का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बीते नौ वर्षों से रामनगर रोड पर चल रहे आरओबी के निर्माण कार्य से सर्विस रोड खस्ताहाल स्थित में आ गई है। ऐसे में वहां जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे भी हैं, जोकि हादसों को न्योता दे रहे हैं। काशीपुर में रामनगर रोड पर करीब नौ वर्ष पहले आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो अबतक पूर्ण नहीं हो पाया है। इसके अधूरे रहने का कष्ट शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। आरओबी के निर्माण के लिए मिट्टी भरान कराया गया था। मिट्टी सर्विस रोड तक फैली रहती है। ऐसे में बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ हो जाता है जिससे सड़क पर बने गड्ढे नजर नहीं आते। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अक्सर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन