{"_id":"6afb5102477cad3ff7064ee7","slug":"outstanding-performance-by-athletes-from-rudrapur-nainital-and-dehradun-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-149795-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर, नैनीताल और देहरादून के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर, नैनीताल और देहरादून के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन
Tue, 17 Nov 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में 22वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी की एथलेटिक्स और साइकिलिंग प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को ट्रिपल जंप और भाला फेंक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चारों स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच पदक के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
ट्रिपल जंप के पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के आरक्षी सौरभ राणा ने पहला स्थान हासिल किया। इसी वाहिनी के आरक्षी आशुतोष आर्या दूसरे और 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के आरक्षी बिशन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नैनीताल जनपद की महिला आरक्षी भारती ने बाजी मारी। 40वीं वाहिनी हरिद्वार की सरिता रावत दूसरे और प्रियंका रावत तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक के महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की महिला आरक्षी पूजा बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। 40वीं वाहिनी की अनुराधा दूसरे और 31वीं वाहिनी की पुष्पा धामी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में देहरादून के आरक्षी यशजीत कुमार ने बाजी मारी। 40वीं वाहिनी के अंकित बिष्ट दूसरे और 46वीं वाहिनी के संदीप बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।