फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The most atrocities on women took place in the plain districts of Devbhoomi

Udham Singh Nagar News: देवभूमि के मैदानी जिलों में हुए महिलाओं पर सबसे अधिक जुल्म

Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The most atrocities on women took place in the plain districts of Devbhoomi
काशीपुर। देवभूमि में देवियों की सुरक्षा अब भी चिंताजनक स्थिति में है। मैदानी जिलों ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में महिलाओं पर ज्यादा ही जुल्म ढहाए गए हैं। इन जिलों में दर्ज महिला अपराध के मामले इसकी तस्दीक कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में सर्वाधिक 777 गंभीर महिला अपराध हरिद्वार में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 741 मामले ऊधमसिंह नगर और 684 केस देहरादून जिले में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना अधिकार के तहत काशीपुर के नदीमउद्दीन को मिली सूचना के मुताबिक वर्ष 2024 में प्रदेश में दुष्कर्म के 822, महिला अपहरण के 164 और दहेज हत्या के 25 सहित कुल 1011 गंभीर महिला अपराध दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में दुष्कर्म के 843, महिला अपहरण के 77, दहेज हत्या के 47 सहित कुल 967 गंभीर महिला अपराध दर्ज हुए थे। वर्ष 2022 में दुष्कर्म के 918, महिला अपहरण के 86 और दहेज हत्या के 62 सहित 1066 गंभीर महिला अपराध दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed