फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The monkey snatched the old man ear in rudrapur

Udham Singh Nagar News: बुजुर्ग का कान नोंच ले गया बंदर, 35 टांके आए

Fri, 06 Jun 2025 05:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Jun 2025 05:15 PM IST
सार

सुभाष नगर में बुधवार शाम बंदर घर के आंगन पर बैठे बुजुर्ग दीदार सिंह पर झपटा और उनका कान नोंचकर भाग गया। लहूलुहान हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया था और कान पर 35 टांके लगाने पड़े।

विज्ञापन
The monkey snatched the old man ear in rudrapur
बंदर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रुद्रपुर के सुभाष काॅलोनी में लोगों के लिए मुसीबत बने बंदर अब हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। सुभाष नगर में बुधवार शाम बंदर घर के आंगन पर बैठे बुजुर्ग दीदार सिंह पर झपटा और उनका कान नोंचकर भाग गया। लहूलुहान हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया था और कान पर 35 टांके लगाने पड़े।

विज्ञापन

सुभाष काॅलोनी निवासी दीदार सिंह (75) बुधवार की शाम अपने आंगन पर बैठे थे। दीदार ने बताया कि इसी बीच वहां अचानक बंदर आया और उन पर हमलाकर बायां कान नोंचकर ले गया। इससे उनके कान पर गहरा जख्म हो गया था। डाॅक्टर को इलाज के बाद 35 टांके लगाने पड़े थे।

विज्ञापन

दीदार सिंह ने बताया कि पहले भी बंदर उनको दो बार काट चुके हैं। इस क्षेत्र में बंदर लगातार उत्पात मचाते रहते हैं। वे लोगों पर हमला कर देते हैं और खाने की चीजें छीन लेते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने घर पहुंचकर दीदार का हालचाल जाना। संजय ने कहा कि बंदर पूरा कान ही नोंचकर ले गया। वे नगर निगम से कटखने बंदरों को पकड़ने की मांग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed