फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The MLA took out a walk with the workers

Udham Singh Nagar News: विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाली पैदल यात्रा

Sun, 13 Apr 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The MLA took out a walk with the workers
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत बूथ नंबर 128 और 129 में प्रवास किया। उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को विधायक अरोरा ने भगत सिंह मंडल के वार्ड नंबर 31 मलिक कॉलोनी के दो बूथों पर प्रवास किया। उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करााया। उन्होंने योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से भी मुलाकात की। इसके साथ ही बूथ संख्या 128 के शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने बूथ कमेटी की बैठक कर पन्ना प्रमुखों को गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर पैदल यात्रा भी निकाली और जनसंपर्क किया। वहां मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, वेद ठुकराल, पार्षद पूजा मुंजाल, सचिन मुंजाल, देव मेनन, मनोज मदान, सुनीता मुंजाल, रेखा आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed