{"_id":"6848848f00f21a52a60c015e","slug":"the-minister-in-charge-will-be-involved-in-many-programs-today-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-125775-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रभारी मंत्री आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रभारी मंत्री आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Wed, 11 Jun 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कृषि, ग्राम्य विकास व जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी एक दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। बुधवार को वह दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 8:45 बजे कार से एनेक्सी भवन पंतनगर पहुंचकर अल्प विश्राम के बाद 11 बजे एनआइसी सभागार कलक्ट्रेट पहुंचकर मंत्री मंडल की बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग करेंगे। 11:45 बजे वह भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर पहुंचकर मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे। 12:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय से निकलकर एक बजे ग्राम पंचायत शांतिपुरी पंतनगर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं दोपहर दो बजे शांतिपुरी से राज्य अतिथि गृह नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन