फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The mercury reached 40 degrees in the Terai

तराई में पारा 40 डिग्री तक पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 40 degrees in the Terai
खटीमा। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन का जीना मुहाल हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उमस भरी गर्मी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे जो लोग जरूरी कार्यों से बाहर निकले वे चेहरे और सिर को कपड़ा बांधकर निकले। गर्मी की वजह से शीतल पेयजल पदार्थों की मांग बढ़ गई है। वहीं भीषण गर्मी के चलते बिजली की आंखमिचौली से आमजन का और जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

थारु राइंका के मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के आसार नहीं है और आगे मौसम और अधिक गर्म रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed