{"_id":"67b0e499721c23f56a0d34a6","slug":"the-locks-of-the-room-were-opened-after-four-months-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-123319-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चार महीने बाद खुले कक्ष के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चार महीने बाद खुले कक्ष के ताले
Sun, 16 Feb 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। प्रशासन की देखरेख में चार महीने बाद पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष के ताले खोल दिए गए। इस दौरान कक्ष की वीडियोग्राफी कर फर्द तैयार करके एसडीएम कार्यालय में सौंप दी गई है।
शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर गठित समिति पुलिस के साथ जीबी पंत इंटर कॉलेज पहुंची। समिति ने कार्यालय के ताले खोलकर प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक को अल्मारी और दस्तावेज सौंप दिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यालय में रखे सभी दस्तावेज व अन्य सामान सही मिले हैं।
समिति में नायब तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल, राइंका जोशी मझरा के प्रधानाचार्य रवेंद्र शर्मा, राइंका प्रतापपुर प्रधानाचार्य दीपक गंगवार, बीईओ कार्यालय के प्रधान सहायक विकास कुमार, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के बाबू अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि 10 अक्तूबर 2024 की सुबह विद्यालय पहुंचा तो वहां दो अज्ञात बंदूकधारी मौजूद थे। विद्यालय में आने का कारण पूछने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कार्यालय में जाकर बैठने के कुछ देर बाद ही कुछ लोग स्कूल में आ गए।
उन्होंने कार्यरत कर्मचारी और उनके साथ मारपीट की थी। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया था। अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हो सका है।