{"_id":"6865898b1f545921b90346bd","slug":"the-journey-to-employment-will-become-easier-with-the-alliance-of-iti-and-industry-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-129075-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आईटीआई व इंडस्ट्री के गठजोड़ से रोजगार का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आईटीआई व इंडस्ट्री के गठजोड़ से रोजगार का सफर होगा आसान
विज्ञापन
अरुण कुमार
काशीपुर। आईटीआई के विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए संस्थान ने एक नई पहल शुरू की है। संस्थान ने टाटा मोटर्स व बजाज ऑटो कंपनी पंतनगर के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को एक साल संस्थान में व एक साल कंपनी में जाकर ट्रेनिंग करनी होगी।
इससे वह इंडस्ट्री की डिमांड के मुताबिक तैयार हो सकेंगे। आईटीआई में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। नए सत्र से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा जिसके लिए उन्हें तय मानदेय भी दिया जाएगा।
इस वर्ष से काशीपुर आईटीआई में फिटर व इलेक्ट्रीशियन और जसपुर में विद्युतकार ट्रेड में दोहरी शिक्षा प्रणाली (डीएसटी) के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके तहत छात्र एक वर्ष तक संस्थान और दूसरे वर्ष ऑटो कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। संस्थान ने टाटा मोटर्स एवं बजाज ऑटो कंपनी पंतनगर से अनुबंध किया है।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है ताकि आधुनिक तकनीकी जानकारी के साथ उन्हें रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो। संवाद