{"_id":"58e938e94f1c1bd0355b4a2d","slug":"the-investigating-officer-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":" जांच अधिकारी पहुंचे कटोराताल चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच अधिकारी पहुंचे कटोराताल चौकी
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
बागपत में तीन घरों में बदमाशों ने लूट की
- फोटो : SELF
काशीपुर। कटोराताल चौकी में पुलिस हिरासत में एक किशोर की मृत्यु होने पर पुलिस ने चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया था। तीनों न्यायिक हिरासत में जेल में है। जांच अधिकारी चौकी प्रभारी, एक सिपाही को लेकर साक्ष्य जुटाने को कटोराताल चौकी लेकर आए। कटोराताल पुलिस ने बैलजुड़ी निवासी जियाउद्दीन को एक लड़की भगाने के आरोप में हिरासत में लिया था। 28 मार्च को युवक की संदिग्ध मौत हो गई। विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
पुलिस ने चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह, सिपाही बलवंत सिंह, वीरेंद्र दत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाइन हाजिर कर दिया। नैनीताल के इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत को जांच सौंपी गई। जांच अधिकारी विपिन पंत ने जांच पड़ताल के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शनिवार को जांच अधिकारी उप निरीक्षक प्रवीन सिंह, सिपाही वीरेंद्र दत्त को साक्ष्य जुटाने के लिए कटोराताल चौकी लाए। जांच अधिकारी ने फिर जांच की और पूछताछ करने के बाद उप निरीक्षक, सिपाही को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन