फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The groom went missing before going to the wedding procession to buy sherwani

Udham Singh Nagar News: बरात जाने से पहले शेरवानी खरीदने गया दूल्हा लापता

Sun, 05 May 2024 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 05 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
The groom went missing before going to the wedding procession to buy sherwani
काशीपुर। बरात जाने से ठीक पहले शेरवानी खरीदने के लिए बाजार गया दूल्हा लौटकर ही नहीं आया। घर पर परिजन और रिश्तेदार उसके आने का इंतजार करते रहे। दूल्हे के नहीं मिलने पर सभी रिश्तेदारों, दोस्तों तथा परिचितों में तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चला। दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बताया गया कि नगर कोतवाली काशीपुर क्षेत्र की विजय नगर नई बस्ती के रहने वाले एक युवक की शनिवार को शादी थी, उसकी बरात रामनगर जानी थी। बारात जाने से कुछ देर पहले ही वह अपने लिए शेरवानी खरीदने की बात कहकर घरवालों से 15 हजार रुपये लेकर चला गया लेकिन लौटकर नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। सजे-धजे बराती उसका इंतजार करते रहे। बताया गया कि दूल्हे के नहीं मिलने की जानकारी जब रामनगर में दुल्हन पक्ष को दी गई तो उनके यहां भी खलबली मच गई। दोनों पक्ष के लोग आपस में वार्ता कर रहे हैं। कोतवाली के एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि लापता युवक के पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed