{"_id":"68d6f3f612267165010ae6d9","slug":"the-glory-of-the-guru-was-praised-in-the-gurmat-gathering-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-132752-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गुरमत समागम में किया गुरु की महिमा का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गुरमत समागम में किया गुरु की महिमा का बखान
Sat, 27 Sep 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशेष गुरमत समागम हुआ। इस दौरान जिला गुरदासपुर पंजाब से आए भाई कंवलजीत सिंह रागी जत्थे ने शब्द-कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भाई कंवलजीत सिंह को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।
एसजीपीसी अमृतसर के उत्तराखंड प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह ने समागम में पंजाब से आए रागी जत्थे और संगत का आभार व्यक्त किया। लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई परमजीत सिंह, नरेश सिंह, बलवीर सिंह, दविंदर सिंह, अमृतपाल थे।