फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The first zonal office of the corporation opened in Awas Vikas

Udham Singh Nagar News: आवास विकास में खुला निगम का पहला जोनल कार्यालय

Sat, 10 May 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The first zonal office of the corporation opened in Awas Vikas
रुद्रपुर के आवास विकास में जोनल कार्यालय का शुभारंभ करते मेयर विकास शर्मा। 
रुद्रपुर। आवास विकास में नगर निगम के पहला जोनल कार्यालय में कामकाज शुरू हो गया है। कार्यालय में छह वार्डों के लोगों को टैक्स जमा करने सहित दस सुविधाएं मिलेंगी। ट्रांजिट कैंप, सिंह काॅलोनी और पहाड़गंज में भी जोनल कार्यालय खोले जाएंगे। मेयर ने कहा कि जोनल कार्यालय की सुविधा देने वाला रुद्रपुर उत्तराखंड का पहला नगर निगम है।
विज्ञापन


आवास विकास में हुए कार्यक्रम में शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा ने निगम के जोनल कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने निगम से संबंधित दस सेवाओं की शुरुआत कर कुछ लोगों को प्रमाण पत्र भी दिए। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को पार्कों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। महापौर शर्मा ने कहा कि जोनल कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति व अन्य प्रमाण पत्र, विद्युत, सफाई, यूसीसी में पंजीकरण सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। भविष्य में इसमें और सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी। यहां पर आधार कार्ड सेंटर भी खोला गया है और जल्द ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजाम भी होगा।
विज्ञापन

वहां पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, पार्षद राजेश जग्गा, सौरभ बेहड़, राकेश सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, राजकुमार खनिजो आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed