फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The first flight from Uttarakhand for Hajj starts from 30th

Udham Singh Nagar News: हज यात्रा के लिए उत्तराखंड की पहली परवाज 30 से शुरू

Sat, 26 Apr 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The first flight from Uttarakhand for Hajj starts from 30th
जसपुर। हज यात्रा के लिए उत्तराखंड की पहली परवाज दिल्ली एम्बार्केशन प्वाॅइंट से 30 अप्रैल से शुरू होगी। पहले दिन एक फ्लाइट से दो यात्री मदीना के लिए रवाना होंगे। ये सिलसिला 30 मई तक चलेगा।
विज्ञापन

राज्य के 915 यात्री अलग-अलग फ्लाइट से हज के लिए रवाना होंगे। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि प्रदेश के हज यात्रियों की फ्लाइट तिथियां निर्धारित हो गईं हैं। 30 अप्रैल एवं दो मई को दो-दो तथा नौ मई को सात यात्री दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

इन फ्लाइट का समय रात्रि 8ः05 बजे रहेगा। इसी तरह 11 मई की पहली फ्लाइट से 10 एवं दूसरी से एक यात्री हज के लिए जाएगा। पहली फ्लाइट का समय सुबह 11ः25 बजे तथा दूसरी का समय रात्रि 7:55 पर दिल्ली एम्बार्केशन पॉइंट से मदीना का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 मई की रात 7:35 बजे नौ यात्री लखनऊ एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना रवाना होंगे। 16 मई को पहली फ्लाइट से 377 तथा दूसरी फ्लाइट से 397 यात्री रवाना होंगे। इसमें पहली फ्लाइट का समय सुबह 11ः25 एवं दूसरी का रात्रि 8ः05 बजे रहेगा।

वहीं 17 मई को 107 यात्री शाम छह बजे वाली पहली फ्लाइट से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए हज करने रवाना होंगे। शेष तीन यात्री 30 मई की अंतिम फ्लाइट से रवाना होंगे। इस बार 915 यात्री ही हज के लिए रवाना होंगे। जो पिछले वर्ष के मुकाबले कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed