{"_id":"6813cb9930ed8ed31f09652e","slug":"the-fire-of-the-straw-reached-the-courtyard-causing-loss-of-millions-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109240-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आंगन तक पहुंची नरई की आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आंगन तक पहुंची नरई की आग, लाखों का नुकसान
Fri, 02 May 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
खटीमा/झनकट। गेहूं के खेतों में नरई में अगी आग के आंगन से पहुंचने हरे-भरे पेड़ों समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित किसानों ने एक व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय और पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जरासु, प्रतापपुर निवासी रंजीत सिंह और मलकीत सिहं ने पुलिस चौकी और एसडीएम कार्यालय खटीमा में शिकायती पत्र देकर बताया कि दोनों भाईयों की क्रमश: आठ व दो एकड़, रणधीर सिंह की दो एकड़ और भूपाल चंद की छह एकड़ खेत में नरई में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की गरज से आग लगा दी। उन्होंने यह नरई खेत में भूसा बनाने के लिए छोड़ी थी।
आग की चपेट में आकर 30 पेड़ लिप्टिस, पांच आम के फलवार वृक्ष, केले, अंगूर की बेलें, बरगद का एक पुराना पेड़, करीब 50 क्विंटल जलौनी लकड़ी, आधी ट्रॉली गोबर के कंडे जल गए। जिससे सभी लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति कोई कार्रवाई किए जाने पर उन्हें धमकी दे रहा है। उन्होंने उक्त व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की ।