{"_id":"699b4bb10a2c065b8e035326","slug":"the-family-of-the-teenager-who-died-in-the-leopard-attack-will-receive-the-first-installment-of-compensation-today-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-139573-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तेंदुए के हमले में मृतक किशोर के परिजनों को आज मिलेगी मुआवजे की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तेंदुए के हमले में मृतक किशोर के परिजनों को आज मिलेगी मुआवजे की पहली किस्त
विज्ञापन
जसपुर। तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाले 16 वर्षीय छात्र अमरीक सिंह के परिजनों को वन विभाग आज (सोमवार) मुआवजे की पहली किस्त के रूप में तीन लाख रुपये का चेक सौंपेगा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सुंदरनगर भोगपुर डाम क्षेत्र निवासी अमरीक सिंह (कक्षा 8 का छात्र) शनिवार को घर के बाहर पशुओं को चारा डाल रहा था तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था। इस हमले में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि सरकारी नियमानुसार मृतक के परिवार को कुल 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना है।
सोमवार को प्रथम किस्त के तौर पर 3 लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि शेष 7 लाख रुपये पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य औपचारिकताओं के बाद जारी होंगे। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि वन विभाग ने क्षेत्र में 24 घंटे की गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।