{"_id":"67b8cfafd69b45bb030bee90","slug":"the-face-of-rudrapurs-gandhi-park-will-soon-change-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-121183-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के गांधी पार्क की जल्द बदल जाएगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के गांधी पार्क की जल्द बदल जाएगी सूरत
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में लंबे समय से उपेक्षित पड़े गांधी पार्क का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पारित कराने के बाद मेयर अधिकारियों के साथ पार्क पहुंचे। उन्हाेंने प्रस्तावित कार्यों को लेकर जिला विकास प्राधिकरण और निगम अधिकारियों के साथ चर्चा की। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण सहित करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
शुक्रवार की दोपहर मेयर विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय के साथ गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ साैंंदर्यीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की।
मेयर ने कहा कि चुनाव में उन्होंने गांधी पार्क को आकर्षक रूप में तब्दील करने का वादा किया था। जल्द ही यह वादा पूरा होने जा रहा है। वहां पर देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, सुनील ठुकराल, मोहन तिवारी, धीरेन्द्र मिश्रा, गोपाल पटेल, रितेश मनोचा, चिराग कालरा, पारस चुघ आदि मौजूद रहे।