{"_id":"5be1dee8bdec2269407efdb0","slug":"the-death-of-the-young-man-came-in-the-grip-of-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इससे परिवार में दीपावली की खुशियों पर ग्रहण लग गया। मृतक अविवाहित था।
ग्राम पंचायत खंबारी के उपग्राम ढाकी निवासी सतनाम सिंह (37) पुत्र गुरमेज सिंह मंगलवार को मवेशियों के लिए घास काटने खेत में गया था। इस दौरान गांव सिंहाली निवासी एक किसान के पॉपुलर के खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में बिजली का तार टूटा पड़ा होने की कोई जानकारी नहीं थी। सूचना पर बिजली विभाग के जेई धीरज सैनी और योगेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि बिजली का तार पहले से टूटा होने की ग्रामीणों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी। हो सकता है बिजली का तार किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर टूटा हो। इधर, ग्राम प्रधानपति जसविंदर सिंह ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
झालर लगाते समय करंट लगने से युवक झुलसा
रुद्रपुर। जगतपु रा वार्ड नंबर छह निवासी दिनेश वर्मा (39) पुत्र गंगा चरन वर्मा सिडकुल फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार शाम दिनेश घर की छत पर झालर लगा रहा था। इस बीच छत केेे ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से दिनेश का हाथ टकरा गया। करंट लगने से वह झटके के साथ जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन