फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The CM handed over a cheque of Rs 35 lakh to the Mayor and Municipal Commissioner.

Udham Singh Nagar News: सीएम ने मेयर और नगर आयुक्त को सौंपा 35 लाख का चेक

Thu, 02 Oct 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 02 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The CM handed over a cheque of Rs 35 lakh to the Mayor and Municipal Commissioner.
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मेयर व नगर आयुक्त को चेक सौंपते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
रुद्रपुर। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम रुद्रपुर को अटल निर्मल नगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सीएम ने मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को प्रशस्ति पत्र के साथ 35 लाख की धनराशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन

समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के सिंह काॅलोनी में पहले शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का वर्चुअल शुभारंभ किया। मेयर विकास शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सीएम का आभार जताते हुए कहा कि अटल निर्मल नगर पुरस्कार मिलना नगरवासियों के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान जन सहयोग का परिणाम है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों, अधिकारियों व लोगों की अहम भूमिका रही। मेयर ने बताया कि सीएम ने स्ट्रीट वेंडर्स के सर्वेक्षण अभियान का भी शुभारंभ कर दिया है। इसके तहत शहर के सभी स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 15पी- देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मेयर व नगर आयुक्त को चेक सौंपते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

सीएम धामी ने अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया वर्चुअल उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। नगर निगम के वार्ड 12 मधुबन नगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का वर्चुअल उद्घाटन किया। काशीपुर में चार और स्थानों पर शीघ्र ही आयुष्मान मंदिर खोले जाएंगे।
बुधवार शाम उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल महापौर दीपक बाली ने कहा कि इस आरोग्य मंदिर का उद्देश्य है कि काशीपुर की जनता को अपने ही मोहल्ले और बस्तियों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। अब सामान्य बीमारियों या छोटी जांचों के लिए बड़े अस्पतालों की भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं होगी।
कहा कि इससे बड़े अस्पतालों पर भीड़ कम होगी और गंभीर मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। यह केंद्र सिर्फ बीमारी का इलाज ही नहीं करता, बल्कि बचाव, जागरूकता, इलाज, पुनर्वास और जीवन के अंतिम समय की देखभाल- सब कुछ देता है।
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि यह केंद्र तभी सफल होगा जब सभी नागरिक इसका लाभ उठाएंगे और अपने परिवार और समाज को स्वस्थ रखने में सक्रिय सहयोग करेंगे।

इस मौके पर नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त कमल मेहता, विनोद लाल, विकास शर्मा, डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बोबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed