फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The campaign against encroachment was cold, then the pavements

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान ठंडा पड़ा, फिर सजे फुटपाथ 

Wed, 15 May 2019 11:45 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 15 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The campaign against encroachment was cold, then the pavements
रुद्रपुर के मुख्य बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण।  - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन का अभियान ठंडा पड़ने से एक बार फिर से फुटपाथों पर दुकानें सजने लगी हैं। कुछ जगह ध्वस्त किए गए अतिक्रमण के आगे फिर से दुकानें चल रही हैं। प्रज्ञा द ओथ फाउंडेशन की जनहित याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए नगर निगम को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में चिह्नित 1181 अतिक्रमण पर अप्रैल 2018 में लाल निशान लगाने के बाद कार्रवाई शुरू की थी। बाद में नगर निगम व प्रशासन ने दुकानदारों द्वारा स्वयं अतिक्रमण तोड़ने की मोहलत मांगने पर नगर निगम व प्रशासन ने उन्हें समय दिया था। इधर, समय के साथ प्रशासन व नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ ठंडा पड़ गया है, जबकि अभी कई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी शेष है।
विज्ञापन


नगर निगम व प्रशासन की लापरवाही के चलते रुद्रपुर के बाजार एक बार फिर से अतिक्रमण की चपेट में हैं। नगर निगम की ओर से रुद्रपुर के फुटपाथों को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने के दावे किए गए थे लेकिन वर्तमान में इन फुटपाथों पर फिर से अतिक्रमण कर दुकानदार सामान बेच रहे हैं। फुटपाथ और दुकानों के आगे अतिक्रमण से बाजार क्षेत्र में जाम लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ की तर्ज पर रुद्रपुर बाजार के फुटपाथों को विकसित करने के लिए नगर निगम के पास 10 करोड़ बजट उपलब्ध है। अचार संहिता के बाद फुटपाथों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। - जयभारत सिंह, नगर आयुक्त। 


पुलिस फोर्स न मिलने के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रुकी 
रुद्रपुर। रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम को पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं हो पाई। इस कारण अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रोकनी पड़ी। नगर निगम ने आवास विकास में 149 अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किए थे। बता दें कि बुधवार को दोपहर दो बजे से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी थी। नगर निगम ने ट्रांजिट कैंप थाने से पुलिस फोर्स की डिमांड की थी लेकिन पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं हो सकी। अब नगर निगम बृहस्पतिवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed